झरिया । झरिया के जलागार के महज 100 मीटर की दूरी पर दर्जनों मकान में हुए दरार पर झरिया के नागरिकों में काफी आक्रोश है । उसी के निमित्त आज झरिया बाटा मोड गणेश चौक के समक्ष क्षेत्र संख्या 9 के महाप्रबंधक एस के गायकवाड का पुतला दहन कर झरिया के आम जन एवं व्यवसाययों ने आक्रोश व्यक्त किया लोग आकर्षित हो नारा लगा रहे थे कि राजापुर परियोजना बंद करो , झरिया जलागार सुरक्षित करो बीसीसीएल प्रबंधन मुर्दाबाद , आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक मुर्दाबाद विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि राजापुर परियोजना के द्वारा अनियमित उत्खनन कार्य के वजह से झरिया का जलागार खतरे के जद में आ गया है ! ऐसी कल्पना करने मात्र से ही दिल सहम जाता है कि यदि वह दरार अगर झरिया की हजारों आबादी को जलापूर्ति करने वाला जलागार में आता तो क्या होता ?
यह प्रश्न हमें झकझोर देता है इसलिए ऐसे परियोजना का बंद हो जाना ही हम झरिया वासीयो के लिए बेहतर है! प्रभावित परिवार को अभी तक किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं दी गई है कल रात्रि को वह लोग माइंस रेस्क्यू के कार्यालय में किसी तरह रात का गुजर बसर किया महा प्रबंधक की संवेदनहीनता मर चुकी है और साथ ही साथ उपरोक्त परियोजना के बारे में भ्रष्टाचार एवं गबन का समाचार प्राप्त हुआ है ! ऐसी जानकारी मिली है कि आर ओ सी पी आउटसोर्सिंग कंपनी से परियोजना के एजेंट एवं महाप्रबंधक ने मिलकर ओवर वर्डन हटाने का फर्जी बिल बनाकर करोड़ों का भ्रष्टाचार एवं गवन किया है ! वर्तमान में माननीय सांसद श्री ढुल्लू महतो जी केंद्रीय ऊर्जा समिति की बैठक में तमिलनाडु मदुरई गए हुए हैं उनके आते ही सारी वस्तु स्थिति की जानकारी उनको दी जाएगी और कोल इंडिया से इसकी जांच की मांग की जाएगी सांसद प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि राजापुर परियोजना मेयर के रिश्तेदार का है अब देखना है की झरिया की जनता से उनका प्रेम है या राजापुर परियोजना से आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से ओम अग्रवाल कृष्णा साव महेश शर्मा भगवान दास केसरी सत्यनारायण भोज गड़िया राजू वर्मा राजेश साव रवि आडवाणी सांसद प्रतिनिधि उज्जवल मंडल श्रीराम गोराई विजय सावं पप्पू केसरी अनिल सावं रूपेश पासवान सूरज भूईया टुन्नू गुप्ता अरुण भूईया पिंटू बर्मन भाजपा बस्टाकोला मंडल अध्यक्ष संतोष रवानी बंटी बर्मन सुजीत साव मोहम्मद इम्तियाज त्रिलोकी प्रमाणिक मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *