जोरापोखर। जोरापोखर थाना क्षेत्र के आलम नगर निवासी मो. कलीम के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 89,500 रुपये की निकासी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत जोड़ापोखर थाने में दर्ज कराई है।

मो. कलीम ने अपने शिकायत में बताया कि उसका खाता बैंक ऑफ इंडिया, जामाडोबा शाखा में है। 12 अगस्त को जैसे ही उन्होंने अपने मोबाइल का फिंगर लॉक खोला, उसी समय उनके खाते से 89,500 रुपये इंडियन बैंक के विशाल गिरी गोस्वामी नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए।

पीड़ित का कहना है कि उसके मोबाइल पर इस ट्रांजेक्शन के लिए कोई ओटीपी तक नहीं आया और पैसा निकल गया। जब वह जानकारी लेने बैंक ऑफ इंडिया, जामाडोबा शाखा पहुंचा तो पता चला कि उसके खाते से धनबाद के कोयला नगर स्थित एटीएम से एक घंटे के अंदर पूरी राशि निकाल ली गई है।

इधर, मामले में जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बैंक से ट्रांजेक्शन डिटेल्स मंगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *