धनबाद में पुलिस और भगौड़े प्रिंस व गोपी खान के घायल गुर्गो से SNMMCH अस्पताल पूछताछ करने पहुंचे धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार
धनबाद । धनबाद में पिछले देर रात भगौड़े प्रिंस खान व उसके भाई गोपी खान के गुर्गों के द्वारा लेवी (रंगदारी) के पैसे वसूलने पहुंचे अपराधी व धनबाद पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो अपराधी पुलिस के गोली से घायल हो गए । जिसका इलाज धनबाद के SNMMCH अस्पताल में जारी है, वहीं तीसरे अपराधी की खोज में अभी भी पुलिस लगी हुई है। जानकारी के अनुसार सभी अपराधी गोपी खान से बात करते हुए जमीन कारोबारी से 5 लाख रुपये वसूलने के लिए जा रहे थे, इसी दौरान उनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई ।
धनबाद के वरिय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार आज अस्पताल जाकर अपराधियों से पूछताछ की । वही पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को बताया कि इस मुठभेड़ में दो अपराधी घायल है जिनका इलाज अभी भी जारी है। इस पूरे गैंग से जुड़े और भी लोगों की छानबीन में पुलिस लगी हुई है । वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने सख्त लहजे में कहा की जो भी इस तरह के गतिविधि में पाए जाएंगे उनको उनही के तरीके से ही जवाब दिया जाएगा । सामान्य जीवन देकर अपना जीवन यापन करें तो धनबाद पुलिस भी दोस्त की तरह आपके साथ रहेगी वरना कोई भी बक्शा नहीं जाएगा।
