अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह थाना क्षेत्र स्थित बी एस एल सेल कोल डिवीजन कोलयरी के चासनला रेलवे साइडिंग में दिन मंगलवार की सुबह 7बजे रेलवे साइडिंग मे खड़े हाइवा संख्या Jh10AA 7613 के निचे चक्का के बिच शव मिलने की खबर पुरे क्षेत्र में आग की तरह फैलते ही लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। शव की खबर पर पाथरडीह पुलिस दल बल सहित घटना स्थल पहुंच जांच में जुटी है। वही बताया जाता है चासनला मल्लिक बस्ती निवासी और सेल के रेलवे साइडिंग आउट सोरसिंग कंपनी एन एस टी सी के हाइवा खालासी शंकर मल्लिक के रूप में शव की पहचान की गई ।

वही चासनला सेल कोल डिवीजन के आउटसोर्शिग कंपनी एन एस टी सी ट्रांसपोर्टिंग की कार्य रेलवे साइडिंग में करती है जो सेल वाशरी हाइवा गाड़ी से कोयला उठाव कर रेलवे साइडिंग में डंप करती है जिसमे शंकर मल्लिक 45वार्षिय लगभग दस पंद्रह शाल से कार्य कर रहा था जिसकी मृत्यु पर ग्रामीण आग बबूला होकर सेल केवाशरी में शव रख कार्य को किया ठप कर दिया है। कहा जबतक मुवायाजा और नौकरी नहीं मिलती तब तक शव नहीं हटेगा। ग्रामीणों ने सेल प्रबंधक और एन एस टी सी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए काटा घर, सेल वाशरी, ट्रांसपोर्टिंग कार्य को ठप कर दिया ।
वही बिसीकेयू के नेता अजित महतो ने बताया की घटना अति दुःखद है इसकी जांच होनी चाहिए जब तक मृतक के परिजन को मुवायजा और नौकरी नहीं मिलती तबतक शव नहीं उठाया जाएगा। कहा कि इसके पहले भी सुरक्षा में चूक के कारण दुघटना घटी है।सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

वही झरिया विधायक प्रतिनिधि चीकू महतो ने भी एन एस टी सी पर आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे साइडिंग में चल रहे हाइवा के कागजात भी जांच करने की जरूरत है।जिसमें भी अनियमितता बरता जाता है। न ही रेलवे साइडिंग में बाउंड्रीवाल है न ही कोई सुरक्षा है।मृतक शंकर पत्नी जवा देवी अपने चार बच्चों के साथ रहा करता था।इसी के सहारे परिवार का पोषण हुआ करता था।इस घटना से परिजनों का रो रो बुरा हाल है।
समाचार लिखे जाने तक कोई समझौता वार्ता नहीं हुआ।आंदोलन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *