झरिया । झरिया थाना परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी शशि रंजन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प दोहराया। थाना प्रभारी शशि रंजन ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। ध्वजारोहण और शपथ ग्रहण समारोह के बाद थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य उपस्थित गणमान्य लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। वहां मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं । मौके पर मुख्य रूप से झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन, जितेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, भीम यादव पुलिसकर्मीयों समेत शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नरेश प्रसाद, झामुमो झरिया नगर अध्यक्ष फरीद मलिक, विक्रमा यादव, अरिंदम बनर्जी मो. गुड्डू समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
