अभिषेक मिश्रा
चासनाला । देश के ८०वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी ,स्कूलों तथा संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ झंडोतोलन किया गया।
वहीं सेल चासनाला मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक टी एस रंजन के द्वारा झंडोतोलन किया गया तथा गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान किया गया।
पाथरडीह थाना में थाना प्रभारी बिट्टू कुमार,सुदामडीह थाना में थाना प्रभारी आकृष्ट अमन, चासनाला सी एच सी में चिकित्सा प्रभारी मिहिर कुमार, वार्ड ५१ के पूर्व पार्षद सुमित सुपकार,वार्ड ५१ के पार्षद बीरेंद्र कुमार, जय माता दी चौक ऑटो स्टेंड पर बजरंग दल के द्वारा बड़े ही धूमधाम से झंडोतोलन किया गया।रेलवे के विविन्न कर्यालयो में झंडोतोलन किया गया।
इस दौरान क्षेत्र के स्कूल के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई तथा संस्कृत कार्यकम एवं बच्चों को सम्मानित किया गया।
