झरिया । झरिया के कोयरिबान्ध निवासी पूर्व भाजपा झरिया नगर अध्यक्ष सह व्यवसायी अरुण साव के भाई वरुण साव की 16 वर्षीय पुत्री की तोपचांची झील में पैर फिसल कर डूबने से हुई आकस्मिक मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी । इस असमय निधन ने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हर आँख नम है और हर हृदय मर्माहत है। सबसे बड़ा दुःख उस माँ का है, जिसने अपनी बेटी को गोद में पालकर उसके उज्ज्वल भविष्य के अनगिनत सपने संजोए थे। आज उसी माँ की गोद सूनी हो गई है। अपनी बेटी को खोने का यह असहनीय दर्द किसी भी शब्द में व्यक्त नहीं किया जा सकता। माँ की आँखों से बहते आँसू इस हृदयविदारक त्रासदी की गहराई को बयां कर रहे हैं। परिवार पर आई इस अपार विपत्ति के प्रति झरिया नगर के लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस दुख की घड़ी में सभी शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *