अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह थाना क्षेत्र स्थित पाथरडीह कोलवासरी के रेलवे साइडिंग में शनिवार को दो पक्षों के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट की घटना घटी।जिसमे दोनों ओर के युवक घायल है। वहीं सूचना पर पाथरडीह पुलिस और सी आई एस एफ के जवान के पहुंचते ही मामला शांत हुआ। इस दौरान पाथरडीह पुलिस ने दो घायल युवक को अपने हिरासत में ले मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है। वहीं घायल कतरास निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि हम किसी निजी कार्य के लिए यहां आए हुए थे। बोलने के बाद भी मेरी जमकर पिटाई कर दी है। बताया जाता है कि वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट की घटना हुई है। मौके से पाथरडीह पुलिस ने तीन चार चक्का वाहन भी जप्त किया है। खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष ने थाना को आवेदन नहीं दिया है। पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *