धनबाद-झरिया में निर्बाध बिजली आपूर्ति और सुंदरपुर में विद्युत विस्तार की मांग
श्रीमती अनुपमा सिंह का प्रतिनिधिमंडल विद्युत महाप्रबंधक से मिला
जोरापोखर। कांग्रेस नेत्री श्रीमती अनुपमा सिंह के निर्देश पर धनबाद एवं झरिया क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को लेकर उनके प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को विद्युत महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा से उनके कार्यालय में मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद एवं झरिया क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और अन्य तकनीकी समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए इनके शीघ्र समाधान की मांग की।
साथ ही सुंदरपुर 5 नंबर एवं 16 नंबर पहाड़ी में वर्षों से लंबित विद्युत लाइन विस्तार का मुद्दा भी रखा। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में दिए गए आवेदन का हवाला देते हुए कहा कि सुंदरपुर क्षेत्र के लगभग 60 परिवारों को अविलंब लाइन विस्तार कर नियमित बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए।
महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि धनबाद एवं झरिया में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है और वर्तमान समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सुंदरपुर 5 नंबर एवं 16 नंबर पहाड़ी में विद्युत लाइन विस्तार का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि सभी पात्र परिवारों को बिजली सुविधा मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल में
श्रीमती अनुपमा सिंह के प्रतिनिधि सतपाल सिंह ब्रोका, अरुण कुमार रवानी, संतोष सरवानी, शिवम कुमार, राजन कुमार, शंभू प्रसाद, कमल सिंह सहित सुंदरपुर के स्थानीय ग्रामीण शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक के सकारात्मक आश्वासन का स्वागत करते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में विद्युत विस्तार और बिजली व्यवस्था में सुधार शुरू होता है तो क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।
