धनबाद । रमजान मंजिल नया बाजार धनबाद के इमाम बारगह में हज़रत मौ. साहब के नवासे ए हज़रत इमाम हुसैन और शोहदाय करबला का चेहलुम मनाया गया। जिसमें जॉनपुर यूपी से आये हुए विख्यात विद्वान मौलाना सय्यद मुबासिर हुसैन, रिज़वी ने मजलिस को खिताब किया। उन्होने बयान किया कि हज़रत इमाम हुसैन को शहीद होकर दुनिया को पैगाम दिया। कि शहादत क़बूल है मगर बातिल के सामने झुकना क़बूल नही इमाम हुसैन शहीद होकर दिन को जिन्दा कर दिया। उहाने अपनी तक़रीर से कहा इस्लाम भाई चारे का पैगाम है इस्लाम के माने सलामती के है अंजुमने फईजे हुसैनी ने नोहां मातम पेश किया । इस मजलिस के प्रोग्राम को सफल बनाने मे अंजुमने फईजे हुसैनी के लोगों और मोमिन ने सहयोग किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *