धनबाद । बुधवार को बैंक मोड़ स्थित शांति भवन बिल्डिंग के बिजली मीटर बोर्ड में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई । बिल्डिंग के फ्लैट के लोग आनन फानन में नीचे उतरे घटना की सुचना के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंच पाया आग पर काबू । स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने के प्रयासों में जुटे रहे । शांति भवन के बगल के मधुलिका इंकलेव के लोगों ने फायर उपकरण की मदद से आग बुझाने का किया प्रयास । शांति भवन के निवासियों ने बताया बिल्डिंग में अग्निश्मक यंत्र की नहीं है व्यवस्था । दमकल की टीम और लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा । बिजली मीटर के बगल में ही जेनरेटर रूम भी है संचालित, समय रहते पा लिया गया आग पर काबू ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *