अभिषेक मिश्रा
चासनाला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाथरडीह थाना प्रांगण में स्थित अनीश्वर नाथ शिव मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार को रुद्र अभिषेक का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी श्री पाठक जी के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रुद्रा अभिषेक कराया गया। वहीं संध्या आरती समापन के बाद महाप्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया गया।जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने महा प्रसाद ग्रहण किया।
