सात लोगों के खिलाफ जोरापोखर थाना में प्राथमिकी दर्ज

जोरापोखर। जोरापोखर थाना क्षेत्र के जामाडोबा आजाद नगर रेलवे कॉलोनी में बीते दिनों हुई मारपीट के मामले में पूछताछ करने गए दंपति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। घायल अनीता देवी की लिखित शिकायत पर जोरापोखर थाना पुलिस ने रविवार को 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

अपनी लिखित शिकायत में अनीता देवी ने बताया कि बीते 25 जुलाई को उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी। इसी को लेकर वह अपने पति मनोज कुमार के साथ गणेश पासवान के घर पूछने गई थीं।

आरोप है कि गणेश पासवान ने उन्हें देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन करके अपने सहयोगियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने घातक हथियारों से दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें अनीता देवी और मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के बाद दोनों का अस्पताल में इलाज कराया गया। इलाज के बाद अनीता देवी ने जोरापोखर थाना में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस ने लिखित आवेदन पर जोरापोखर थाना कांड संख्या 88/26 दर्ज करते हुए
गणेश पासवान, अभिषेक पासवान, राजीव पासवान, कृष्णानंद पासवान, सरस्वती देवी, रीता कुमारी और शकुंतला देवी को आरोपी बनाया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *