अभिषेक मिश्रा

चासनाला । डिगवाडीह और चासनाला क्षेत्र में बिजली विभाग के घोर कुप्रबंधन और चरमराती बिजली व्यवस्था ने जन आक्रोश को विस्फोटक बना दिया है। डिगवाडीह फिटर क्षेत्र में आए दिन आने वाले छोटे-छोटे फॉल्ट को सुधारने में विभागीय कर्मी और मिस्त्री पूरी तरह नकारा साबित हो रहे हैं। नियमित बिजली बिल का भुगतान करने के बावजूद क्षेत्र के लोगों को पूरी-पूरी रात भीषण उमस और अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है। विभागीय लापरवाही से तंग आकर बीते दिनों स्थानीय ग्रामीणों ने मध्य रात्रि 12 बजे से सुबह 3 बजे तक सिंदरी-धनबाद मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर उग्र प्रदर्शन किया ।
​स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि छापामारी करने और बिल वसूलने में बिजली विभाग की टीम सबसे आगे रहती है, लेकिन जब सुचारू बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात आती है तो एसडीओ से लेकर निचले स्तर के मिस्त्री तक फोन उठाना बंद कर देते हैं। वहीं स्थानीय निवासी मुकेश सिंह कहा कि घोर लापरवाही बिजली कर्मियों के द्वारा बरता जा रहा है।जिससे छोटे छोटे बचे,बूढ़े इस भीषण गर्मी में झुलस रहे है।महज खानापूर्ति में लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *