धनबाद । धनबाद के चर्चित वासेपुर में बुधवार को नाले में एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । देखते ही देखे काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए । स्थानीय लोगों का कहना है कि शव पूरी तरह से सड़ गल गया है जिस कारण दुर्गंध होने से लोगों को नाले में शव होने का अंदेशा हुआ । लोगों ने जब जाकर देखें तो नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ था जो काफी फूल कर सड़ – गल गया था । मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया । वही खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है । वहीं स्थानीय सारिक कुरैशी ने आशंका जताई है कि यह शव पिछले चार दिनों से लापता उसके भाई साकिब कुरैशी की हो सकती है । उसका भाई साकिब कुरैशी जो पिछले चार दिनों से लापता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *