धनबाद । झारखंड के धनबाद में मंगलवार की अहले सुबह ED की दबिश ने कोयलांचल में हड़कंप मचा दिया। जिले में दर्जन भर से अधिक जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गयी है। हालाँकि छापेमारी के कारणों का खुलासा पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन जानकारी के मुताबिक छापेमारी में मुख्य रूप से बहुचर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह और अनिल गोयल से जुड़े व्यावसायिक सहयोगी निशाने पर है हैं। जिन प्रमुख कारोबारियों व सहयोगियों के परिसरों पर कार्रवाई चल रही है।

उनमें  गणेश यादव, शेखर यादव, पप्पू मंडल, हरेंद्र चौहान और आलोक शामिल हैं। ईडी के अधिकारी घरों और कार्यालयों के अंदर मौजूद वित्तीय रिकॉर्ड्स, बैंक खातों के दस्तावेज, बेनामी संपत्तियों के कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस (मोबाइल, लैपटॉप, हार्ड ड्राइव) की गहन जांच में जुटे है।

सरायढेला थाना अंतर्गत एक गांगुली कॉम्प्लेक्स में ED टीम ने मंगलवार की सुबह-सुबह धावा बोली। मार्केट कॉम्प्लेक्स पर घेराबंदी करने के बाद टीम के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि एक कंसलटेंट के कार्यालय में वित्तीय लेखा जोखे से जुड़े फाइल को ED की टीम खंगाल रही है।  जिसमे GST से जुड़े कागजातों की भी जांच हो रही है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उक्त कंसलटेंट के पास कुछ शेल कंपनी का ब्यौरा है। जिसके नाम पर टैक्स चोरी और बड़े रकम का लेनदेन होता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *