अभिषेक मिश्रा
चासनाला । चासनाला के के गेट स्थित बाबा प्रेम नाथ मंदिर मौसी बाड़ी में ठहरे आज आठवें दिन भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई ,बहन सुभद्रा शुक्रवार की शाम कामनी कल्याण स्थित शिव मंदिर पहुंचे। इस दौरान मंदिर के पुजारी शंभू नाथ तिवारी जी के द्वारा भव्य आरती व पूजाअर्चना की गई तथा भक्तों के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष ,बच्चे ,भक्त शामिल थे।जय भगवान जगन्नाथ के उद्घोष से पूरा माहौल भक्ति मय रहा।
