अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित के के गेट के समीप गढ़ा बना जान लेवा।आए दिन कोई न कोई घटना देखने को मिल रहा। आपको बता दे कि सड़क पर बना गढ़ा के कारण कोई भी छोटा बड़ा वाहन एक तरफ से निकलना चाहता है।जिसके चपेट में छोटे वाहन या चार चक्का वाहन चकमा खा जाता है और घटना का शिकार हो जाता है।समय रहते अगर इस पर कोई पहल नहीं किया गया तो बड़ी घटना से नकारा नहीं जा सकता है ।आखिरकार इसका जिम्मेदार होगा कौन?
बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व इसी स्थान पर सड़क काट कर नाला का निर्माण कार्य कराया गया था। नाला तो बना ढलाई भी किया गया परंतु नाला के दोनों ओर पक्का काम नहीं कराया गया।जिस कारण दोनों ओर का मिट्टी बह जाने के कारण जान लेवा बन चुका है।
जब की इसी सड़क मार्ग से बड़े बड़े अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों का प्रायः आना जाना लगा रहता है।
वहीं इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि सही से अगर इसकी भराई की जाती तो यह नौबत देखने को नहीं मिलता।यह संवेदक कि लापरवाही का नतीजा है।जो घटना को आमंत्रण देता नजर आ रहा है।
