झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के धर्मशाला रोड प्रेस क्लब के सामने अनियंत्रित कार नाली में जा गिरी, हादसे में कार पर सवार फल कारोबारी समेत 4-5 लोग बाल – बाल बच गए । मामले को लेकर बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम एक किया कारेन्स कार संख्या जेएच 10 डीएच – 0059 जिसमें बरवाअड्डा के फल कारोबारी समेंत 4-5 लोग सवार थे । जो धनबाद से झरिया बाजार की ओर जा रहे थे । इसी दौरान प्रेस क्लब के समीप एक गाड़ी से चकमा खाकर फल कारोबारी की कार अनियंत्रित होकर नाली में जा गिरी, जीसके बाद मौके पर अफरा – तफरी मच गई । हादसे के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए ।भगवान की कृपा से हादसे में किसी को चोट नहीं आई । नाली में गिरकर दीवार से टकराने के कारण कार का एक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया । वहीं कुछ ही देर में झरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । इसके बाद कार में रस्सी बांध कर व एक अन्य गाड़ी में टोचन बांधकर कार को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका । इस दौरान कुछ देर के लिए मुख्य सड़क पर आवागमन बाधित रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *