धनबाद । मंगलवार को कतरास थाना अंतर्गत लकड़का बस्ती में चार माह की गर्भवती विवाहिता वंदना देवी की संदिग्ध स्थिति में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । जानकारी के अनुसार मृतिका घर के एक कमरे में फंदे से झूलती मिली। वंदना का एक डेढ़ वर्ष का पुत्र भी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके वाले हजारीबाग के विष्णुगढ़ से कतरास पहुंचे और पति सौरभ पांडेय, सास, ससुर एवं देवर पर दहेज व घरेलू प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई। मृतका के भाई अभय सिंह ने पत्ती सौरभ पाण्डेय ससुर सास देवर पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत देकर कारवाई की मांग की है । 4 वर्ष पूर्व 2022 में सौरभ और वंदना की धुमधाम से शादी की गई थी, शादी के कुछ दिनों के बाद से ही वंदना को प्रताड़ित किया जा रहा था।सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दीया और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *