अभिषेक मिश्रा

चासनाला । नुनूडीह स्थित स्व ए के राय स्मृति भवन परिसर में मंगलवार को राय साहब की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई। सर्व प्रथम उनके प्रतिमा पर अतिथियों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
वहीं इस अवसर पर रक्त दान शिविर,नेत्र जांच,शारीरिक जांच कर दवा वितरण किया गया।वही संध्या गरीब असहाय लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने ने उनके जीवनी पर चर्चा करते हुए कहा कि राय साहब अपने जीवन काल में सारी सुख सुविधा छोड़ मजदूरों के हक के आंदोलनरत रहे मजदूरों को अपना हक दिलाने का काम किया।पूर्व। में धनबाद के सांसद,विधायक भी रहे।।जिन्हें भुलाया नहीं। जा सकता है।आज के युवा वर्ग। को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की जरूरत है। तभी जाके मजदूरों का कल्याण हो सकेगा। मौके पर धनबाद मेयर संजीव सिंह, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, एलबी सिंह, जी एम लोदना, डॉ मिहिर कुमार, कामरेड सुंदर लाल महतो, मानस दा, श्वेता किन्नर,बादल सुपकार,अमर नाथ महतो, सुरेश गुप्ता,सी एन घोष,पूर्व पार्षद बिरेन गोराई,सोनू गोराई, के अलावे दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *