विश्वजीत चटर्जी
मृतक के परिजन, वाहन मालिक के बीच मुआवजा को लेकर चल रही है वार्ता
जोरापोखर। जोरापोखर थाना क्षेत्र के बीसीसीएल जीएम बंगला के पास बुधवार देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक सन्नी यादव की दर्दनाक मौत हो गई थी । वहीं गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब सन्नी यादव का शव जोरापोखर पहुंचा तो शव के पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया । सन्नी के परिवार वाले दहाड़ मारकर रोने लगे । वही घटना से गुस्साए परिजन व स्थानीय लोग शव लेकर जोरापोखर थाना के समीप सड़क पर आ गए। गुस्साए लोग न्याय की गुहार लगाते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। वहीं झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग पर जोरापोखर थाना के समीप कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही जोरापोखर थाना प्रभारी दल- बल के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बूझाकर जाम हटाने की कोशिश करने लगे। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि स्कार्पियो सवार लोगों को तुरंत पकड़ा जाए, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। हालांकि जोरापोखर थाना प्रभारी द्वारा उचित मुआवजा मिलने की आश्वासन के बाद लोग शव को लेकर चले गए।
यह है मामला,,,,,,
जोरापोखर थाना क्षेत्र के बीसीसीएल जीएम बंगला के पास बुधवार देर रात स्कॉर्पियो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। बताया जाता है कि भूलन बरारी बूढ़ीबांध निवासी सन्नी यादव, जावेद अंसारी उर्फ छोटका और उसकी पत्नी जोया खातून बाइक से झरिया की ओर जा रहे थे। जोया के पेट में दर्द होने के कारण जावेद उसे मुस्कान हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान सामने से झरिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार सन्नी यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जावेद अंसारी और जोया खातून गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए। सूचना पर जोरापोखर पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
पहली दौर की वार्ता विफल,,,,
मृतक सन्नी यादव के परिजन और गोविंदपुर निवासी स्कॉर्पियो वाहन के मालिक में मुआवजा को लेकर दूरभाष पर बात हुई । पहले दौर की वार्ता में वार्ता विफल हो गया । वही खबर लिखे जाने तक दोनों पक्ष के लोगों में बातचीत जारी है ।
मामले की जांच की जा रही है दोषियों पर न्याय संवत कार्यवाही होगी : उदय कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी जोरापोखर,,,,,,
मामले को लेकर जोरापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। ।
