अभिषेक मिश्रा

चासनाला । चासनाला पाथरडीह में भव्य सुसज्जित रथ पर सवार हो कर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा।और श्रद्धालुओं ने रथ का आस्था का डोर खींच कर भगवान जगन्नात बड़े भाई बेल भद्र और बहन सुभद्रा को मौसी बाड़ी पहुंचाया ।
पाथरडीह कामनी कल्याण बाबा बेडेश्वर महादेव मंदिर से गुरुवार भव्य रथ यात्रा निकाली गई।
जो पाथरडीह बस स्टैंड स्थित बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर, कल्याणेश्वर महादेव मंदिर,अजमेरा स्थित हनुमान मंदिर एवं बाबा मृत्युंजय महादेव मंदिर पहुची।जहां से पूजा अर्चना करने के बाद अजमेरा मेन कालोनी होते हुए वापस चासनाला स्थित बाबा प्रेमनाथ शिव मंदिर पहुंचा।जहां मंदिर के पुजारी शंभू नाथ तिवारी के द्वारा पूजा अर्चना व महा आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
मौके पर अरिंजय श्रीवास्तव,राजेश सिंह,अमर कुमार, सुनील शर्मा,रघुवंश सिंह,अजय कुमार,रिशु पटेल,शुभम यादव, नमो नारायण पाठक, विनोद पाठकराज कुमार सिंह,विजय सिंह,पंकज सिंह,रंजय सिंह आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *