अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सुदामडीह थाना क्षेत्र के डी नो बलि मोड स्थित पूजा मोटर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते एलबस्टर शीट तोड़कर इनवर्टर में लगा बैटरी खोल कर चंपत हो गए। जिसकी जानकारी आज सुबह पूजा मोटर संचालक। अरुण गुप्ता को आज सुबह हुई जब ओ अपना शोरूम खोलने पहुंचे।उन्होंने देखा कि एलबस्टर शीट टूटा है और बैटरी गायब है।जिसकी कीमत २० हजार रुपए बताया गया है।चोरी की इस घटना की जानकारी लिखित रूप से सुदामडीह थाना को दे दी गई है।इस चोरी की घटना से आसपास के स्थानीय दुकानदारों में भय व्याप्त है। बताते चले कि सुदामडीह थाना क्षेत्र में ये चोरी की दूसरी घटना को अंजाम दिया है।इससे पहले मोहनबाजार के एक घर को रविवार को निशाना बनाया गया था। आखिकार इस घटना का कौन जिम्मेदार होगा?
