धनबाद । कोर्ट रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय को मंगलवार की दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, धनबाद प्रधान डाकघर के आधिकारिक ई-मेल पर एक धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ, जिसमें पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को तत्काल खाली करा दिया गया। इसके बाद डॉग स्क्वॉड की टीम सघन जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने परिसर में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्रवेश पर रोक लगा दी।
अधिकारियों ने ई-मेल की सत्यता और उसके स्रोत की जांच भी शुरू कर दी है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
