अभिषेक मिश्रा

जोरापोखर । सुदामडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह मोहनबाजार निवासी शिप्रा चक्रवर्ती के घर में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने छत के रस्ते दरवाजे पर लगा ताला तोड़ चोरी कर चलते बने। वही इस बारे में गृह स्वामिनी शिप्रा चक्रवर्ती ने जानकारी देते हुए कहा की मै अपने परिवार के साथ रिश्तेदार को देखने गई हुई थी जिनका तबियत बहुत ज्यादा खराब है। उस रात मै नहीं आ सकी।तेरह तारीख की सुबह जा अपने घर पहुंची तो देखा कि दरवाजा खुला है अलमारी टूटा पड़ा है तथा समान बिखरा हुआ है।जब देखा तो छत का लगा ताला टूटा हुआ है।और अलमारी में दस हजार नगद,दो सोने की बाली,दो ए टी एम, वोटर कार्ड,आधार कार्ड गायब पाया।जिसकी लिखित आवेदन सुंदामडीह थाना को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ले जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *