धनबाद। झारखंड की राजनीति और कोयलांचल की सामाजिक-राजनीतिक पहचान से जुड़े वरिष्ठ नेता, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही धनबाद समेत पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मन्नान मल्लिक लंबे समय तक धनबाद की राजनीति के प्रमुख चेहरों में रहे। उन्होंने जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। मंत्री और विधायक के रूप में उनके कार्यकाल को आज भी लोग याद करते हैं। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें जनप्रिय, सरल स्वभाव और जनता के बीच रहने वाले नेता के रूप में याद किया। मन्नान मल्लिक के निधन से झारखंड, विशेषकर धनबाद और पूरे कोयलांचल क्षेत्र ने एक अनुभवी राजनीतिक नेतृत्व को खो दिया है। उनके निधन को क्षेत्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
