झरिया । झरिया थाना क्षेत्र कतरास मोड़ पुल के समीप शराब दुकान में रविवार की रात करीब ,9.30 बजे नशे में धूत बारातियों व झरिया पुलिस में भिड़ंत हो गई।इस दौरान नशेड़ियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। वहीं पुलिस जीप पर दो बम चलाए। हालांकि पुलिस ने बम चलने की घटना से इंकार कर रही है। नशेड़ियों के उग्र रूप देख सभी पुलिस जीप लेकर फरार हो गए।थोड़ी देर के बाद झरिया पुलिस कई वाहनों के साथ शराब दुकान के पास पहुंची और नशेड़ियों पर लाठीचार्ज कर दिया।इसके बाद नशेड़ियों के बीच भगदड़ मच गई।इस दौरान पुलिस ने राजु नामक आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मामले को बिगड़ता देख शराब दुकान बंद कर दुकानदार फरार हो गया।इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुट गई है।बताया जा रहा है कि कतरास मोड़ स्थित गुलगुलिया बस्ती के समीप राजेश भुईयां की बेटी की शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। वहीं कई वाहनों से बाराती यहां पहुंचे थे। वहीं तीन दर्जन से अधिक बाराती शराब पीने दुकान पर आ गए।सभी वहां शराब पीकर नशे में धूत होकर उपद्रव कर रहे थे।इसी बीच झरिया थाना की पुलिस गश्त जीप वहां पहुंचकर सब को हटने के लिए कहा।जिस दौरान दोनों ओर से तू तू मैं मैं हो गई।जो विवाद बढ़ गया। वहीं कुछ नशेड़ियों ने पुलिस से उलझ गया। धक्का मुक्की करते हुए पुलिस पर प्रहार कर दिया।

नशेड़ी उपद्रवियों ने ड्यूटी गश्त कर रही पुलिस वाहन पर पथराव किया है।इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।बाकि अन्य की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शशिरंजन कुमार, इंस्पेक्टर, झरिया थाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *