अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग के सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत लोकोबाजार हाट के समीप रविवार को बाइक के चपेट में आ जाने से धनबाद पुराना बाजार निवासी आरिफ इमाम ५०जख्मी हो गए । जिन्हें आनन फानन में स्थानीय लोगों ने चासनाला सीएचसी ले गए।जिनके दाहिना पैर टूट चुका है तथा माथे पर चोट आई है।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद।बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।और परिजनों कोइस घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जाता है कि सिंदरी बीआई टी के पास का निवासी सुमित साइस १९ बाइक संख्या जे एच १० डी के/६४१९सवार सिंदरी की ओर से तेज रफ्तार में झरिया की ओर जा रहा था इसी दौरान रेल संवेदक के मुंशी आरिफ इमाम किसी काम से बाजार आए थे जिसे बाइक सवार ने अपने चपेट में ले लिया।वही बाइक सवार को हल्की फुल्की चोट आई है।
वहीं सूचना पर सुदामडीह पुलिस चासनाला सीएचसी पहुंच मामले की जानकारी ले दुर्घटना ग्रस्त बाइक को जप्त कर अपने साथ ले गई है।
