धनबाद। धनबाद थाना क्षेत्र के हीरापुर स्थित चाइना मार्केट में एक कॉस्मेटिक दुकान में रविवार को चोरी के आरोप में दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दुकान संचालक ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

दुकान संचालक विकी कुमार ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से उनकी दुकान से लगातार सामान गायब हो रहे थे। चोरी की घटनाओं के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो महिलाएं संदिग्ध गतिविधियां करते हुए और दुकान से सामान चोरी करती हुई नजर आईं।

रविवार को दोनों महिलाएं फिर से दुकान पर पहुंचीं। इस दौरान दुकान संचालक और कर्मचारियों ने उन पर नजर रखी और सामान चोरी करते हुए उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई।

दुकान संचालक का कहना है कि पहले हुई चोरी की घटनाओं के भी सीसीटीवी फुटेज उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच कर रही है कि वे किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हैं या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *