झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के गांधी रोड में शनिवार को नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया । इस दौरान गांधी रोड में नालियों के ऊपर बने अवैध निर्माण सीढ़ियों व स्थाई ढांचे को निगम के बुलडोजर के द्वारा तोड़ा गया । वहीं निगम के अधिकारियों का कहना है कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी की गांधी रोड समेत झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर लिया गया है । जिस कारण नालियां जाम हो रही थी और निगम कर्मियों को सफाई करने में काफी परेशानियां आ रही थी । इसके बाद शनिवार को निगम की टीम झरिया थाना पुलिस बल के साथ गांधी रोड पहुंची और नाली के ऊपर बने दर्जनों सीढ़ियों व स्थाई ढांचे को बुलडोजर से तोड़ गिराया । हालांकि बुलडोजर कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में अफरा – तफरी का माहौल हो गया । इस दौरान काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *