अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह कोल वासरी 5.0MTPA के मेसर्स मिवान स्टील एंड लि के द्वारा दो दिनों से सैलरी बहाया जा है। जिससे कम्पनी को करोड़ रुपए के राजस्व का क्षति हो रहा है। साथ ही कोलोनी नाली सलरी से लबालब भर जाने के कारन कलोनी डुबने के कागार पर है।यही नहीं साथ ही कोलोनी,कुलटाड बस्ती होते हुए चासनाला जोडीया में मिल कर दामोदर नदी के पानी को भी दुषित कर रहा है,जीव जन्तु मरने एवं विभिन्न तरह कि विमारी होने की आशंका है जिसे अविलंब जांच कर बंद किया जाय। वही इस मामले में जनता मजदुर संध, बच्चा गुट के पाथरडीह कोलवासरी शाखा सचिव हरे मुरारी महतो ने कहा कि अभिलंब सैलरी के बहाव को बंद किया जाय। नहीं तो आन्दोलन करने को बाध्य होना होगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
