अभिषेक मिश्रा
चासनाला । मोहनबाजार पाथरडीह स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप पांच कुंडिय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने यज्ञहुतिया प्रदान की। इस यज्ञ के माध्यम से परमपूज्य गुरु देव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी के द्वारा सदविचारों को बताया गया। माता भगवती देवी के जन्म शताब्दी के शुभ अवसर पर प्रत्येक परिजनों के आत्म कल्याण,परिवार कल्याण,समाज कल्याण एवं राष्ट्र कल्याण, की संकल्पना को साकार करने की घोषणा की गई।
इस कार्यक्रम का समापन रविवार की संध्या बेला में भव्य दीप यज्ञ के माध्यम से किया गया।जिसमे श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और यज्ञ की ऊर्जा से लाभवंतित हुए।इस यज्ञ का मुख्य उद्वेश्य हम बदलेंगे,युग बदलेगा, ।हम सुधरेंगे,युग सुधरेगा, की उद्घोषणा का संकल्प सभी भक्तों ने लिया।समापन के मौके पर खिचड़ी महाप्रसाद का भक्तों के बीच वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य आयोजक पाथरडीह प्रज्ञा पीठ के कार्यकर्ताओं ने रमा पाण्डेय,सुषमा गुप्ता,प्रतिमा देवी, शांति,मुन्नी,रजनी, रीता मित्रा,गुड्डी,रेखा कुमारी,गौरव मिश्रा,सभी गायत्री। परिवार ने अहम भूमिका निभाई।
