अभिषेक मिश्रा

चासनाला । सेल कोलियरी डिविजन चासनाला के ई म ई विभाग के विद्युत सब स्टेशन में कार्यरत सेल कर्मी सत्यजीत राय को बीती रात लगभग 12:00 बजे रात को कांड्रा के कुछ युवको ने लात घुसे से जमकर पिटाई कर दी और सोने का चेन और मोबाइल छीन कर चलते बने।इसके विरोध में सेल के कर्मी और आधिकारी काम को बंद कर बहिष्कार कर दिया है और कार्रवाई की मांग कर रहे है। फिलहाल सत्यजीत राय सेल अस्पताल में इलाजरत है।मामला तुल पकड़ता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *