धनबाद । रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी आसनसोल–वाराणसी पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों ने किया हंगामा । अनाउंसमेंट में बताया गया कि मुगमा के पास मालगाड़ी के डिरेल होने की वजह से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिससे ट्रेनें देरी से चल रही हैं।आसनसोल–वाराणसी पैसेंजर ट्रेन का धनबाद आगमन समय शाम 6:50 बजे था और इसे 7:00 बजे रवाना होना था। लेकिन 8:00 बजे तक भी ट्रेन के न खुलने पर यात्रियों का सब्र टूट गया और उन्होंने प्लेटफॉर्म पर हंगामा शुरू कर दिया। अनाउंसमेंट में विलम्ब होने पर यात्रियों में थी नाराजगी
