अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झारखंड आंदोलन के महानायक एवं झारखंड के भगवान कहे जाने वाले दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर एवं झरिया नगर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया तथा दिशोम गुरु के संघर्षपूर्ण जीवन और झारखंड राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल बाबा शिबू सोरेन जी का नहीं, बल्कि पूरे झारखंड, झारखंड आंदोलन के लाखों संघर्षशील कार्यकर्ताओं तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हुए लंबे जनसंघर्षों का सम्मान है। उनके जीवन का संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इस खुशी के मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम, झरिया नगर सचिव दिलीप महतो, झरिया नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अवधेश यादव, झरिया नगर उपाध्यक्ष जाहिद शेख, जसीम अंसारी, रमेश सोरेन, जालंधर भुईयां, शकील अंसारी, गुलअफशा खातून, कर्मवीर पासवान, दिलीप यादव, राहुल चौहान, राहुल कुमार, सुमन मोदक, पप्पू विश्वकर्मा, सुरेश महतो, संतोष निषाद, सत्येंद्र कुर्मी, जीतू शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *