झरिया । धनसार थाना क्षेत्र के धनसार मोड स्थित टोयोटा शो रूम कर्मी को जाति सूचक गाली देने, धक्का मुक्की करने और जान से मारने की धमकी देने का एक मामला बुधवार को सामने आया है, जिसे लेकर टोयोटा शोरूम कर्मी रंगलाल मंडल ने धनसार थाने में लिखित शिकायत की है, दिए गए शिकायत के अनुसार धनसार स्थित धनबाद टोयोटा (RSYA Dhanbad Auto Pvt. Ltd.) में U-Trust विभाग में Executive के पद पर कार्यरत रंगलाल मंडल बुधवार की दोपहर लगभग 3:30 बजे शोरूम में थे और काम कर रहे थे, इसी दौरान अमित भगवानी नामक युवक अचानक शोरूम में घुसा और पीड़ित रंगलाल मंडल को साइड में बुलाकर उसे जाति सूचक गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगा साथ ही उन्हें जान मारने की धमकी देते हुए उन्हें जान मारने की नीयत से शोरूम से बाहर लेकर जाने लगे । हंगामा शुन शोरूम में मौजूद अन्य कर्मियों ने उन्हें आरोपी से बचाया, इसके बाद आरोपी युवक रंगलाल मंडल को जान मारने की धमकी देते हुए भाग गया । इसके बाद पीड़ित ने धनसार थाना में लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है ।
यह है मामला,,,,,
जनवरी 2026 में गांधी रोड, पुराना बाजार निवासी अमित भगवानी नामक युवक ने मुक्ता भगवानी नाम से रजिस्टर एक ग्रांड आई 10 कार संख्या जेएच 10 ए एस को एक्सचेंज में देकर शोरूम से नई Toyota Glanza कार खरीदी थी।
वाहन प्राप्त करने के पश्चात जानकारी हुई कि उक्त वाहन पर भारत सरकार द्वारा जारी लगभग 3,924 का चालान लंबित है। वाहन एक्सचेंज के समय वाहन स्वामियों द्वारा यह जानकारी नही दी गई थी । लंबित चालान के कारण वाहन का स्वामित्व हस्तांतरण ( नाम ट्रांसफर ) नहीं हो पा रहा था तथा वाहन को वैधानिक रूप से बेचा भी नहीं जा सकता।
जनवरी 2026 से लेकर अब तक पीड़ित व अन्य कर्मचारी के द्वारा कई बार फोन कॉल तथा WhatsApp संदेशों के माध्यम से मुक्ता भगवानी एवं अमित भगवानी से उक्त चालान राशि जमा करने का अनुरोध करते रहे हैं। इसके बावजूद उन्होंने न तो चालान का भुगतान किया और न ही बकाया राशि दी। उल्टे बार-बार संपर्क करने पर वे अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे तथा फोन पर धमकी देने लगे। पूरी घटना शोरूम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है ।
दोषियों पर हॉगी न्याय संवत कार्यवाही, थाना प्रभारी, धनसार,,,,,,
मामले को लेकर धनसार थाना प्रभारी ने कहा कि मामले को लेकर शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है । जांच के बाद दोषियों पर न्याय संवत कार्यवाही की जाएगी ।
