अभिषेक मिश्रा
भाटडीह बस्ती के स्थानीय रैयतों ने लोदना महाप्रबंधक को दी चेतावनी, सात दिनों में बिजली दुरुस्त नहीं तो अनिश्चित कालीन बंदी का ऐलान
चासनाला । भाटडीह के स्थानीय रैयतों ने बुधवार को काली मंदिर के समीप ट्रांसफार्मर व बिजली दुरुस्त करने की मांग को लेकर लोडना महाप्रबंधक तथा पाथ रडीह पीओ के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों का कहना है कि 6मई 26को लोदना महाप्रबंधक ,पाथरडीह पीओ के मौजूदगी में वार्ता में ग्रामीणों के साथ सहमति बनी थी कि दो दिनों में ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया जाएगा।जब की इसके पूर्व भी कई बार वार्ता की गई थी।परंतु 20दिनों के बाद भी कोई पहल नहीं किया गया।जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।इस भीषण गर्मी में बच्चों, बूढ़ों को जीना मुहाल हो चुका है। जब की इस मांग के बारे में धनबाद संसद ढुल्लू महतो की भी बात महाप्रबंधक से हुई है।इनके भी बातों को अनदेखा किया जा रहा है।
वहीं इस मामले में स्थानीय कौनिक राय ने कहा की लोदना महाप्रबंधन के साथ भी वार्ता में सहमति बनी थी कि दो दिनों के बाद ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिया जाएगा जिससे आप सबों की समस्या का निदान हो जाएगा।लेकिन प्रबंधन कुंभकर्णी नींद सोई पड़ी है।और ग्रामीण इस भीषण गर्मी में तप रहे है।बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा की अगर सात दिनों के अंदर कोई पहल नहीं किया जाता है तो हम ग्रामीणों के द्वारा भव्य आंदोलन कर अनिश्चित कालीन चक्का जाम कर देंगे।जिससे होने वाले क्षति का जिम्मेदार बी सीसीएल प्रबंधन होगी।
वहीं एटक सचिव गफ्फार अंसारी ने कहा की बीसीसीएल
प्रबंधन स्थानीय ग्रामीणों कोसीएस एफ के जवानों से स्थानीय लोगों को डराने का काम कर रही है।अगर स्थानीय रैयतों के साथ कुछ भी अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेदार प्रबंधन होगी।जब की धनबाद सांसद महादेव का कहना हैं कि हमारे धनबाद संसदीय क्षेत्र में पानी बिजली की समस्या नहीं होनी चाहिए।अगर बीसीसीएल प्रबंधन नहीं मानती है तो उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।जिससे उत्पन्न होने वाली सारी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।
मौके पर कौशिक राय,डोमेन कुमार,सत्यम दसौंधी,के के राय,पप्पू धीवर,संदीप दसौंधी, निमाई धीवर,दीपू दसौंधी,कल्याणी राय,बिट्टू राय, रूपा राय,सुनीता राय,मीनाक्षी राय,पंपा दसौंधी,सविता राय,बुलेट दसौंधी आदि उपस्थित थे।
