अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह थाना के कांड संख्या 6/22 दिनांक 21/02/22 में फरार अभियुक्त अनीता देवी उम्र 35 वर्षीय पति मनोज शर्मा के घर मंगलवार को धनबाद न्यायालय से निर्गत इश्तहार तालिमा व कुर्की को लेकर पाथरडीह पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ चासनाला पेट्रोल पंप होते हुए अभियुक्त के घर की विधि सम्मत इश्तहार कुर्की की गई जहाँ अभियुक्त के परिजन मौजूद थे।अभियुक्त अनीता देवी घटना के बाद से फरार बताई जाती है। मौके पर कांड के अनुसंधान कर्ता गौतम कुमार रवि, पुअनि दिलीप तिवारी, पुअनि अभिमन्यु चौधरी सहित महिला व पुरुष पुलिस मौजूद थे।जप्त की गई समान पाथरडीह पुलिस मॉल खाना में जमा कर दिया है।
