झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर में बुधवार की दोपहर एक शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना झरिया थाना पुलिस को दिया । सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है । मामले को लेकर बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति की पहचान शंकर पंडित नमक व्यक्ति के रूप में हुई है, स्थानीय लोगों का कहना है की मृत युवक शराब का अत्यधिक सेवन करता था । लोग आशंका जाता रहे हैं कि शराब पीने के कारण ही युवक की मौत हुई होगी । मृतक युवक लाल रंग का टी शर्ट पहने हुए था और उसके हाथ पर राज का लिखा गोधना गुधा हुआ है । मृतक झरिया में अकेले ही रहता था, वहीं उनके परिवार के लोग बेंगलुरु में रहने वाले बताए जा रहे हैं । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया है ।
