झरिया । बुधवार की देर रात झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गौशाला रोड नियर शिव मंदिर के समीप दो पक्षों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई । इस दौरान एक पक्ष के उषा देवी, पार्वती देवी, कंचन कुमारी, अशोक राम घायल हो गए थे । जिसकी लिखित शिकायत करने के लिए उषा देवी शांति देवी और उनके परिजन गुरुवार को झरिया थाना पहुंचे थे । मामले को लेकर पीड़िता उषा देवी का कहना है कि हम लोग आवेदन देने थाना गए थे, थाने में कहा गया कि थाना प्रभारी अभी नहीं है आप लोग बाद में आइए तो हम लोग जैसे ही थाने से बाहर निकल कर घर जाने के लिए जा रहे थे तो थाना के समीप कुछ दूरी पर ही मंजय पासवान, उनका पुत्र आदित्य पासवान उर्फ गोलू पासवान, उनका दामाद और उनका साला समेत लगभग 30 अज्ञात लोगों ने उनके साथ गई शांति देवी के भाई और पुत्र पर छुरी और फाइबर से जानलेवा हमला कर दिया । जिससे उनका भाई गुड्डू रवानी और पुत्र परीस रवानी गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना की जानकारी लगते ही झरिया थाना पुलिस आनन – फानन में मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ कर भगाया और घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम भेज दिया । जहां दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा हैं । वहीं पीड़िता उषा देवी का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दिया है कि रात को घर में घुसकर तलवार से परिवार के सभी सदस्यों की हत्या कर देंगे । धमकी के बाद से पीड़ित परिवार के सभी सदस्यों में डर का माहौल बना हुआ है । उन लोगों ने झरिया थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि रात में उनका और उनके परिवार के जान- माल की सुरक्षा की जाए । वहीं मामले को लेकर झरिया थाना पुलिस ने कहा कि किसी तरह का गलत अंदेशा लगे तो तुरंत थाना को सूचित करें, पुलिस तुरंत आपकी सेवा में आपके पास पहुंच जाएगी । वही आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *