अभिषेक मिश्रा
चासनाला । पाथरडीह थाना व सुदामडीह थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पाथरडीह थाना में अ नि दिलीप तिवारी तथा सुदामडीह थाना मे थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने की। बैठक क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर मनाएं। और सरकार के गाइड लाइन को पालन करते हुए पर्व को मनाये सोशल मिडिया के अफवाहों से बचे अगर किसी तरह की कोई सुचना आप तक पहुँचती है तो सुचना पुलिस प्रशासन को दे ।

मौके पर पाथरडीह पुलिस पदाधिकारी, सुदामडीह पुलिस पदाधिकारी के अलावे शांति समिति के मो अकबर, प्रेम निषाद, एम डी मुबारक, मनोउल अली, अजित कुमार महतो, एमडी नूर आलम, रामनाथ सिंह, सरदार केशर सिंह, पूनम देवी, माले नेता शबूर गोराई, निताई महतो, सोबीत सुपकार, अधिवक्ता संजय, पार्षद वीरेंद्र कुमार, चंदन महतो , मस्जिद के सदर सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *