अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झरिया नुनूडीह बस्ती के ग्रामीणों ने बिजली की समस्या से परेशान होकर बिजली ऑफिस पहुंच कंट्रोल रूम में जाकर बैठ गए । प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आज लगभग तीन दिनों से हम लोग का बिजली पोल का केवल ब्लास्ट हो गया है। बिजली विभाग को लगातार सूचना देने के बावजूद भी लगातार टाल मटोल की नीति अपनाये हुए है जिससे जिससे बाध्य होकर दर्जनों की संख्या में महिला पुरुष बिजली ऑफिस पहुंचे वही । वही बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के नेता सबूर गोराई ने कहा कि डिगवाडीह एसडीओ से टेलीफोन से बात हुई है जिसमें उन्होंने कहा कि आज शाम तक केवल की व्यवस्था कर दी जाएगी और बिजली बहाल हो जाएगी तब जाकर महिला पुरुष शांत हो वहां से चल दिए और जातै जातै उन लोगों ने कहां की आज रात तक बिजली नही दिया गया तो कल पूरे बिजली ऑफिस आ पुरे क्षेत्र के बिजली को बाधित कर आंदोलन शुरू कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।इस मौके पर नुनुडीह बस्ती के दर्जनों कि संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
