धनबाद । तोपचांची थाना क्षेत्र के खेसमी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से संजय महतो के नाबालिक पुत्र हेमंत कुमार महतो (9) की मौत हो गई। वह चौथी कक्षा का छात्र था। बताते है कि सुबह लगभग 7 बजे हेमंत कुमार अन्य लड़कों के साथ पूर्व के पत्थर खदान जो तालाब के रूप में है नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बच्चों ने उसके घर जाकर परिजनो को हेमंत के डूबने की जानकारी दी । जीसके बाद अफरा- तफरी मच गई । सूचना मिलते ही परिजन दौड़े भागे घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को निकला गया । बच्चे को तुरंत बाइक से इलाज के लिए साहुबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया तब तक काफी देर हो चुका था। चिकित्साको ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया । इस हादसे के बाद से गांव में मातम पसर गया । वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो- रो कर बुरा हाल है।
