झरिया । शुक्रवार को सिंह नगर झरिया निवासी सुनील कुमार वर्मा उर्फ बुचन (32) की मौत करंट लगने से शुक्रवार को हो गई। सुनिल सुबह उठकर अपने सिंह नगर स्थित गैरेज में वेल्डिंग का कार्य करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की पत्नी सावित्री देवी,मां सूमा देवी,बड़ा भाई राजेश कुमार वर्मा बहन रेखा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक के दो बच्चे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *