झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बनियाहीर सात नंबर में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 18 वर्षीय पुन्नू भुइयां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत झरिया पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया है। परिजनों ने बताया कि पुन्नू नशे का आदी था। पिछले कुछ समय से वह मानसिक रूप से परेशान भी रहता था। हालांकि आत्महत्या के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। झरिया थाना पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *