अभिषेक मिश्रा
झरिया । झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित मोहनबाजार परघाबाद मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम अनियंत्रित हो कर एक स्कॉर्पियो संख्या जे एच 10डी जी/2698तथा एक चार चक्का वाहन संख्या जे एच 10सी एस/7031 आपस में टकरा गए।जिससे दोनों वाहनों को क्षति पहुंची।इस दौरान वर्षा भी हो रही थी।जब तक लोग समझ पाते दोनों आपसी सहमति के बाद अपने अपने रस्ते निकल पड़े।किसी को कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है।
