झरिया । झरिया धनबाद मुख्य मार्ग बस्ताकोला पेट्रोल पंप के समीप सोमवार शाम को स्कूटी संख्या jh10bd 8037 व एक स्पीड बाइक के टक्क्रर में बाइक सवार लक्ष्मण भुईया (22)की मौत हो गई . वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज धनबाद जोरडा फाटक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पेट्रोल पंप के समीप मुख मार्ग पर बने डिवाइडर कटिंग पार करने के दौरान स्पीड बाइक पर सवार मृतक लक्ष्मण भुईया और पीछे सूर्या भुईया दोनों बंगाली कोठी बस्ती निवासी की टक्कर आगे चल रही स्कूटी पर सवार शशि भूषण शर्मा, सत्येंद्र सिंह अधिवक्ता झरिया कतरास मोड़ निवासी के साथ हो गई. इसके बाद तेज रफ्तार में स्पीड बाइक रहने के कारण बाइक सवार असंतुलित होकर करीब 15 फुट हवा में उड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराया. जिसमें लक्ष्मण भुईया को गंभीर चोटे आए. स्थानीय लोगों ने सभी घायल को आनन -फानन में जोड़ा फाटक रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया .जहां लक्ष्मण की मौत गंभीर चोट लगने से हो गई .घटना के सूचना मिलते ही भारी संख्या में बंगाली कोठी बस्ती से लोगों का जुटान अस्पताल के समीप हो गया. जिसके कारण धनसार जोड़ा फाटक रोड पर जाम की स्थिति बन गई. बैंक मोड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को मुख्य मार्ग से हटाया . वहीं घटना में मौत की सूचना के बाद लक्ष्मण के परिजन एवं परिचित अस्पताल पहुंच चीत्कार मार कर रोना शुरू कर दिया. लोगों का कहना था कि वह स्पीड बाइक बंगाली कोठी के एक अन्य व्यक्ति का था .जिसने किसी काम से उसने लक्ष्मण एवं सूर्य को दिया था. परिजनों का कहना था कि अगर यह बाइक उसे व्यक्ति द्वारा इन दोनों युवकों को नहीं दिया जाता तो यह घटना नहीं होती. वहीं घटना के बाद किसी ने उक्त बाइक को घटनास्थल से हटा दिया. झरिया थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें सिर्फ सड़क के किनारे पड़े स्कूटी मिला. जिसे पुलिस जप्त कर लिया है.
