अभिषेक मिश्रा
चासनाला । सोमवार को धनबाद जिले के भौंरा ओपी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई । जहां बिजली तार से करंट की चपेट में आकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। मामले को लेकर बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर भौरा ऊपर बाजार निवासी बिजय बरनवाल का पुत्र एस बरनवाल (18) का अपने घर के बरामदे में करंट लगने से मौत हो गयी। मृतक तीन भाइयों में मंझला था। वह डीएवी सिंफर से 12 वीं की पढ़ाई पूरा कर चुका था। धनबाद में एक कोचिंग संस्थान में फिजिक्स की पढ़ाई के लिये एडमिशन कराया था। मंगलवार को वह कोचिंग संस्थान जाने वाला था। मृतक के परिजन ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह टॉयलेट के लिये घर पहुंचा, तो देखा कि भतीजा जमीन पर पड़ा हुआ है। उसके बगल में दो अन्य बच्चे उसका शरीर को सहला रहा था। बच्चों ने कहा कि एस को करंट लगा है। उसने एक गिलास पानी भी पिया। उसका नस सुस्त पड़ गया। उसे तुरंत टाटा जामाडोबा हॉस्पिटल ले गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया । हादसे की खबर सुनते हैं पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया । इस दुखद घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । वहीं परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है । मृतक के पिता बिजय बरनवाल का डिगवाडीह बाजार स्थित बाबा मेडिकल नामक दवा की दुकान है ।
