अभिषेक मिश्रा
चासनाला । ऑपरेशन सिंदूर की पहली बरसी पर इस दौरान जान कुर्बान करने वाले शहीदों के सम्मान में Orchestra Melody Night Rays एवं Youth Concept द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन दिगवाडीह स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में आज शाम 7 बजे किया गया। कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर के शहीद रामबाबू सिंह की धर्मपत्नी श्रीमती अंजलि एवं उनके माता-पिता, जो झलगोरा, धनबाद के निवासी हैं, को सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि शहीद रामबाबू सिंह के परिवार का सम्मान कर उन्हें अत्यंत खुशी हुई है। ऐसे कार्यक्रम शहीदों के परिवारों को संबल प्रदान करते हैं तथा समाज स्वयं को शहीदों के साथ गौरवान्वित महसूस करता है। सभी लोगों ने झारखंड की बेटी श्रीमती अंजलि को हर संभव सहयोग देने की बात कही।कार्यक्रम में सैकड़ों वृक्षों का पालन-पोषण करने वाले प्रसिद्ध श्री गजेंद्र जी एवं दिगवाडीह की पार्षद काजल कुमारी अपने पिता श्री अखिलेश सिन्हा के साथ उपस्थित थीं। देशभक्ति गीतों के माध्यम से अदनान, मदन, अनिल, डॉली, महावीर, विजय, शंकर, योगेश एवं आनंद आदि ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन भूतपूर्व बीसीसीएल अधिकारी वी.के. साह ने किया।
